भीमताल भाजपा में बगावत: कैडा को टिकट देने से नाराज सैंकडों कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के भीमताल में भाजपा का टिकट राम सिंह कैड़ा को दिए जाने से नाराज पार्टी के 300 कार्यकर्ताओं ने अपने नेता मनोज साह के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तो विश्वास जताया है लेकिन प्रदेश की चुनाव समिति को कठघरे में खड़ा किया है।

नैनीताल जिले के भीमताल में गुरुवार को पूर्व विधायक राम सिंह कैड़ा पर भाजपा ने विश्वास जताया था। प्रदेश के जारी 59 विधानसभा टिकटों में से एक टिकट राम सिंह कैड़ा को भी दिया गया। इस टिकट वितरण से नाराज भीमताल विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आज भीमताल में एक बैठक की। बैठक में तय किया गया कि उन सभी लोगों को देश के प्रधानमंत्री पर तो पूर्ण विश्वास है लेकिन राज्य की चयन समिति ने गलत टिकट देकर पुराने कार्यकर्ताओं को नाराज किया है। सभी ने एकसाथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वाले लोगों में मौजूद मनोज साह ने कहा कि राज्य के कुछ नेताओं ने पार्टी को गाली देने वालों को भीमताल से टिकट दे दिया है, जिससे यहां के कार्यकर्ताओं की भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि वो सभी लोग हारने वाले प्रत्याशी को वोट नहीं देते हुए अपने बीच से ही किसी जिताऊ प्रत्याशी को चुनाव लड़ाकर भाजपा को शसक्त बनाएंगे।

सूत्रों की मानें तो बग़ावत होते ही पदाधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। चुनावी विश्लेषकों की मानें अगर भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं को नहीं साधा तो भीमताल सीट से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!