केन्द्र की मोदी सरकार ने 30 लाख सैनिक परिवारों के साथ किया है धोखा : रणदीप सुरजेवाला

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने देहरादून में एक पत्रकार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सेना के जवानों के लिए व्हाइट पेपर पुस्तिका को जारी करते हुए बताया की सेना के साथ केन्द्र की सरकार द्वारा पिछले 7 सालों में किस तरह से अनदेखी की गई है इस पुस्तक में इसके बारे में जिक्र किया गया है।

देश की सेना और सैनिकों से बड़ा कोई नही वोट के नाम पर चोट
हमारे सैनिकों की बहादुरी के नाम पर उनके हित पर चोट मारने का काम मोदी सरकार ने किया है। देश की सेना में 1 लाख 22 हजार 555 पद खाली हैं इनमें से 10 हजार से अधिक पद सैन्य अधिकारियों के खाली है।
वन रैंक वन पेंशन पर 30 लाख पूर्व सैनिकों से धोखा किया गया है।
मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य योजना ई सी एच एस सुविधाओं पर भी आघात किया गया सेना के 85 परसेंट लोग 38 साल की उम्र तक रिटायर हो जाते हैं। 30 लाख सैनिकों ने ये कहा की हर साल इसको रिवाइव करना चाहिए।
सीएसडी केंटीन में सामान की खरीद पर पाबंदी के साथ ही जीएसटी भी लागू कर दिया। इसके अलावा सैनिकों की डीसएबिलिटी पेंशन पर टैक्स भी मोदी सरकार द्वारा लगाया गया है।
रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सातवें वेतन आयोग में सेनाओं से सौतेला व्यवहार मोदी सरकार ने किया है शॉर्ट सर्विस कमीशन सैन्य अधिकारियों को मिलिट्री अस्पताल में इलाज से वंचित रखने का काम भी इसी मोदी सरकार द्वारा किया गया है।
तीनों सेनाओं के सैन्य अधिकारियों को नॉन फंक्शनल अपग्रेड से वंचित किया है मोदी सरकार ने। यहीं नहीं उन्होंने पूर्व सैनिकों के पुनर्वास की सुविधाओं का रास्ता भी रोक दिया है।
वहीं मोदी सरकार ने अर्धसैनिक बलों के साथ भी सौतेला व्यवहार किया है इस रवैए से सैनिकों के परिवार कहां जायेंगे हमारे सैनिकों के साथ केंद्र सरकार के द्वारा यह सौतेला व्यवहार देश के साथ साथ कांग्रेस भी सहन नही करेगी। करते हैं जो सेनाओं से धोखा उन्हें क्यूं दे वोट का मौका यह नारा देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार 2022 में आ रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!