उत्तराखंड में 2 फरवरी से शुरू होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में आज से कक्षा 10 से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। स्कूल खुलने के साथ ही अब शासन ने प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं जिस के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 2 फरवरी से 10 फरवरी के बीच राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। 2 फरवरी को दसवीं का सामाजिक विज्ञान का और 12वीं का इतिहास का पेपर होगा।

आपको बता दें कि इससे पहले कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की प्री बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी 2021 से 19 जनवरी 2021 तक आयोजित होनी थी। लेकिन राज्य में बढ़ते कोरोनावायरस सभी स्कूलों का संचालन बंद कर दिया गया था। जिसके चलते परीक्षाएं स्थगित हो गई थी। अब कोरोना की रफ्तार धीमी होने पर शासन ने एक बार फिर स्कूल खोल दिए हैं जिसके तहत दसवीं से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं।

इससे पहले विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षा के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को आदेश दिए थे कि वह अपनी ओर से भी तैयारियां शुरू कर दें ताकि समय पर परीक्षा कराकर समय से ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये जायें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!