पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे जितेन्द्र नेगी सहित 6 बागियों को भाजपा ने किया निष्कासित

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं आधा दर्जन बागियों को भारतीय जनता पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक के निर्देश पर यह अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। यह लोग काफी मान मुनव्वल के बावजूद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं जिसके चलते इनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।

कार्रवाई की जद में आने वालों में डोईवाला विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे जितेंद्र सिंह नेगी, रुद्रपुर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल, धनोल्टी से चुनाव मैदान में उतरे महावीर सिंह रांगड, करणप्रयाग से टीका प्रसाद मैखुरी, भीमताल से मनोज शाह एवं कोटद्वार से धीरेंद्र चौहान शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!