मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले पर कांग्रेस का पलटवार, कैबिनेट मंत्री धन सिंह का मस्जिद से निकलते वीडियो वायरल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। शिक्षा में पिछड़े रहे मुस्लिम समाज के बच्चों के लिए एक मुस्लिम नेता द्वारा मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग पर भाजपा का हमला झेल रही कांग्रेस ने भी मौका मिलते ही पलटवार किया है। कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत का एक मस्जिद से निकलते हुए वीडियो वायरल किया है। वीडियो में कुछ पुरुष व महिलाएं भी उनके साथ दिख रही है।

कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने पार्टी के मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में मंत्री धन सिंह रावत का मुस्लिम समाज के लोगों के साथ वीडियो और मस्जिद के बाहर की फोटो शेयर की है। वीडियो में मंत्री धनसिंह रावत मस्जिद से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वीडियो में धन सिंह रावत ने हरे रंग का कुर्ता पहना हुआ है। और वह एक मौलाना के साथ में खड़े दिख रहे हैं।

गुरुवार को भाजपा आईटी सेल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का मुस्लिम दाढ़ी व टोपी पहना कर एक चित्र वायरल किया था। मुस्लिम यूनिवर्सिटी से उपजा तुष्टिकरण का चुनावी विवाद प्रदेश में नया रूप लेता जा रहा है। दोनों दल अब तुष्टिकरण की जंग में उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उत्तराखंड के लोग इन सब चीजों से दूर रहना पसंद करते हैं। प्रदेश के लोग किसी भी प्रकार की जाति धर्म या बंटवारे की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। अभी तक यह ट्रेंड उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल सहित अन्य कई राज्यों में देखने में आता था। परंतु अब उत्तराखंड में भी इसकी शुरुआत हो चली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!