मेरठ में भाजपा के फायर ब्रांड नेता ठाकुर संगीत सोम चुनाव हारे, प्रधान ने दी मात

MS Malik
By
2 Min Read

मेरठ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव की मतगणना में सरधना विधानसभा सीट से अप्रत्याशित परिणाम निकलकर सामने आया है। इस सीट से दो बार विधायक रह चुके बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सिंह सोम चुनाव हार गए हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संगीत सोम को हराकर विधानसभा में पहुंचने की राह पर खड़े हो गए हैं।

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर हो रही विधानसभा चुनाव की मतगणना में सरधना विधानसभा सीट पर अप्रत्याशित परिणाम मतदाताओं द्वारा दिया गया है। दो बार के विधायक रह चुके भाजपा उम्मीदवार संगीत सोम पर अविश्वास जताते हुए अपने इलाके की बागडोर मतदाताओं ने सपा उम्मीदवार अतुल प्रधान के हाथों में सौंप दी है। सरधना विधानसभा सीट से बीजेपी के फॉयर ब्रांड नेता संगीत सिंह सोम चुनाव हार गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल जनपद मेरठ की सरधना विधानसभा सीट के रिजल्ट पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ एनसीआर इलाके की नजरें लगी हुई थी। मतगणना शुरू होते ही सपा और भाजपा उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर होनी आरंभ हो गई थी। जिसके चलते कभी अतुल प्रधान तो कभी संगीत सोम आगे होते रहे। अंत में बाजी अतुल प्रधान के हाथ लगी और उन्होंने दो बार मिली हार का इस बार बदला लेते हुए विधानसभा में पहुंचने की राह प्रशस्त कर ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!