उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित 403 विधायकों में से 366 विधायक हैं करोड़पति

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की वापसी हो गई है. बीजेपी ने 272 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है. वहीं सपा को 125 सीटें मिली हैं. दूसरे दलों मे भी कई सीटों पर जीत दर्ज की है. इलेक्शन वॉच रिपोर्टर द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक यूपी में सभी दलों के जीतने वाले 91 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं. 403 में से 366 विजेता उम्मीदवार करोड़पति (Millionaire Candidate) हैं. वहीं 2017 विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में 402 में से 322, मतलब 80 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति थे. खबर के मुताबिक साल 2017 में जीतने वाले 80 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति थे, जब कि 2022 चुनाव जीतने वाले 91 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं।

2022 विधानसभा चुनाव में जीतने वाले 403 में से 366 विधायक करोड़पति हैं. जब कि 2017 चुनाव में जीतने वाले 402 में से 322 विधायक करोड़पति थे. बीजेपी के 255 में से 233, मतलब 91 फीसदी, सपा के 11 में से 100, मतलब 90 फीसदी, अपना दल सोनेलाल के 12 में से 9, मतलब 75 फीसदी, आरएलडी के 8 में से 7, मतलब 88 फीसदी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 6, मतलब 100 फीसदी, हमारा आम दल के 6, मतलब 100 फीसदी, जनसत्त लोक दल लोकतांत्रिक के 2 मतलब 100 फीसदी, आईएनसी के 2, मतलब 100 फीसदी और बीएसपी का 1, मतलब 100 फीसदी उम्मीदवार करोड़ पति हैं. इन सभी की घोषित संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!