बिहार में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया : प्रभुलाल बहुगुणा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पूर्व मंडी समिति अध्ययक्ष एवं रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रभुलाल बहुगुणा ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है इससे सिद्ध होता है कि भारतीय जनता पार्टी को केवल सत्ता का लालच है जिसके लिए वह किसी हद तक भी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केन्द्र सरकार ने किसानों के विरोध के बावजूद जबरदस्ती कृषि बिल पारित किये हैं उससे देश के साथ ही प्रदेश के किसानों में भी जबरदस्त गुस्सा है। 2022 के आगामी चुनाव में किसान के साथ ही बेरोजगार वर्तमान भाजपा सरकार को उखाडने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतकर प्रदेश की कमान संभालेगी और प्रदेश में फिर से खुशहाली और विकास के कार्य होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!