शर्मनाक: नशे में धुत्त शिक्षक ने छात्राओं संग की छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में एक शिक्षक द्वारा गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को भंग करने का मामला सामने आया है। चौबट्टाखाल क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ की। ऐसे में छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की है. वहीं, अभिभावकों की तहरीर पर पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्रांतर्गत इंटर कॉलेज में बीते 1 मार्च को कक्षा 11 व 12 का सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया था, जो विद्यालय में संचालित किया जा रहा था। शिविर के चार दिन बीत जाने के बाद विद्यालय के एक सीनियर शिक्षक 4 मार्च को रात नौ बजे छात्राओं के कमरे में घुसे और नशे की हालत छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। वहीं, जब छात्राओं ने शिक्षक की हरकतों का विरोध किया तो शिक्षक ने छात्राओं को धमकाया। हालांकि, छात्राओं ने साहस दिखाते हुए नशे में धुत शिक्षक को कमरे से बाहर खदेड़ दिया। अगले दिन छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की, साथ इन छात्राओं के अभिभावकों ने 12 मार्च को राजस्व पुलिस में तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद यह मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया गया।

सतपुली के एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस मामले में छात्राओं के अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक चौकी में तहरीर दी थी। अब ये मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!