प्रीतम सिंह की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात के बाद गरमाया प्रदेश का राजनीतिक माहौल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। रविवार को कांग्रेस हाईकमान द्वारा पूर्व विधायक करण महरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव में मात देने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद प्रीतम सिंह गुट में खासी मायूसी छा गई है। अनदेखी से नाराज प्रीतम समर्थक सोशल मीडिया पर हाईकमान के प्रति अपनी भडास निकाल रहे हैं। वही देर शाम कांग्रेस द्वारा सीनियर लीडर यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद प्रीतम सिंह नाराज बताए जा रहे हैं। इस सब के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रीतम सिंह की देर शाम कोई मुलाकात ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। लोग अलग-अलग इस मुलाकात के मायने निकाल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी के आवास पर दोनों नेताओं के बीच देर शाम को लंबी मुलाकात हुई। पार्टी में हाशिये पर पहुंच गए प्रीतम सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात के बाद अचानक से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। दोनों की मुलाकात सियासी गलियारों में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। लेकिन मुलाकात जिस समय और जिस हालात में हुई है उसको लेकर राजनीतिक पंडितों का मानना है की पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराज प्रीतम सिंह अपने और अपने समर्थकों के लिए सियासी विकल्प की तलाश करने में जुट गये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!