धामी ने बदले तीन जिलों के डीएम, मनुज गोयल बने नगर आयुक्त देहरादून

MS Malik
By
2 Min Read

शासन ने 7 आईएएस अधिकारियों के साथ ही 2 पीसीएस अधिकारियों के के तबादले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आज सात आईएएस अधिकारियों के साथ ही दो पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।‌तीन जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल का कद बढ़ाते हुए उनको कुमाऊं मंडल विकास निगम के MD का भी जिम्मा सौंपा गया है। मनुज गोयल को देहरादून का नगर आयुक्त बनाया गया है।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग,
नरेंद्र सिंह भण्डारी को जिलाधिकारी चंपावत,
अभिषेक रूहेला को देहरादून के नगर आयुक्त से उत्तरकाशी का जिलाधिकारी बनाया गया है।
अपर सचिव रंजना से MD परिवहन निगम का जिम्मा हटा कर PD (UUSDA) बनाया गया। उनके पास ऊर्जा विभाग भी है।
विनीत तोमर को चंपावत के जिलाधिकारी पद से हटा कर परिवहन निगम का MD बनाया गया है।

PCS अफसरों में हेमंत कुमार वर्मा को चमोली के ADM से हटा कर चंपावत का ADM और शिव चरण द्विवेदी को चंपावत के ADM से हटा कर चमोली का ADM बनाया गया है। इस बाबत कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि अभी शासन और जिला-मण्डल स्तर के कई आईएएस अफसरों के तबादले और होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!