उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री समेत 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। देश के कई राज्यों के साथ ही उत्त्तराखण्ड में भी कोरोना संक्रमण के मामले आये दिन बढ़ने लगे है। आज शाम आयी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 मरीजों में कोविड पॉजिटिव आया है। जिसमे धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी संक्रमित हुए है। सौरभ बहुगुणा की कल शाम से ही तबियत खराब थी जिसके बाद आज उन्होंने चिकित्सकों को दिखाया और कोविड टेस्ट करवाया आज शाम 6 बजे आयी रिपोर्ट में बहुगुणा पॉजिटिव आये है जिसके बाद उन्होंने अपने निजी आवास पर खुद को कोरन्टीन कर लिया है।

बहुगुणा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनका स्टाफ चिन्तित है क्योंकि कल सुबह उन्होंने पूर्व सीएम हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी जिसमे सीएम धामी समेत तमाम नेता मौजूद रहे उसके बाद बहुगुणा ने विधानसभा में अपने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!