उत्तराखंड में कांग्रेस को जोर का झटका, पार्टी में ‌अंतर्कलह से परेशान दिग्गज नेता बिष्ट ने छोड़ी पार्टी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस में वट वृक्ष की भूमिका निभा रहे दिग्गज एवं अनुभवी नेता जोत सिंह बिष्ट जो कि 2022 में धनोल्टी विधानसभा से विधायक प्रत्याशी भी रहे हैं ने कांग्रेस से अलविदा कह दिया है। यह पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी फेस बुक वाल पर लिखी गई एक पोस्ट कर रही है। आप भी पढ़िए

मा0 सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्री हरीश रावत, श्री यशपाल आर्य जी, श्री करण महरा जी, श्री प्रीतम सिंह चौहान जी एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ सहयोगी साथियों के संज्ञानार्थ!

आप सबके स्नेह एवं सहयोग से मैंने अपने राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय किया है। आज आप सभी साथियों को अत्यंत दुःखी मन से सूचित कर रहा हूँ कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासन हीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है। नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक लेने के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें मुझे अब दूर दूर तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई देती है।

इसलिए किसी पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आरोप न लगाकर तथा कोई व्यक्तिगत दुर्भावना रखे बिना मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ। मेरी कार्यशैली की वजह से मुझे पसंद या नापसंद करने वाले आप सभी साथियों का फैसला लेते हुए मन बहुत आहत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!