सरकार ने बढ़ाई राशनकार्ड जमा कराने की तारीख, 30 जून तक कार्ड वापस कर सकेंगे अपात्र राशनकार्ड धारक

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में फ्री राशन की सुविधा ले रहे अपात्र राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार “अपात्र को ना- पात्र को हां” अभियान के तहत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने की समयावधि बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दी गई है।

यह जानकारी देते हुए आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सचिन कुर्वे ने बताया कि वर्तमान में अपात्र को ना पात्र को हां अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने हेतु 31 मई, 2022 तक का समय निर्धारित किया गया था, परंतु कार्यालयों में राशन कार्ड जमा कराने की भीड़ को देखते हुए बढ़ाकर दिनांक 30 जून 2022 कर दिया गया है।


गौरतलब है की प्रदेश भर में खाद्य विभाग द्वारा अपात्र को ना व पात्र को हां योजना के तहत इस तरह के लोगो से जो की गरीबी रेखा से नीचे के राशन कार्ड का उपयोग कर रहे है उन्हे जमा करने की बात कही गई थी।जिसके तहत सैंकडो अपात्रों के राशन कार्ड प्रदेश भर में जमा कराए जा चुके है। साथ ही कार्ड जमा करने की अंतिम तारीख को 31मई निर्धारित किया था।


जिसे अब सीएम धामी के निर्देश पर 30 जून कर दिया गया है। अब प्रदेश के वह लोग जो अपात्र है लेकिन गरीबी रेखा के राशन कार्ड यूज कर रहे है उन्हें 30 जून से पहले अपने राशन कार्ड सरेंडर कराने होंगे अन्यथा 30‌ जून के बाद अपात्र लोगो पर सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!