उत्तराखंड : इन जिलों के डीएम ने जारी किया कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। जिसको देखते हुए पिथौरागढ, चंपावत और रूद्रप्रयाग प्रशासन भी सतर्क है। जिसके बाद रुद्रप्रयाग सहित तीनों जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने अपने जिलों में आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए है। साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा समस्त कार्मिक अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक रूद्रप्रयाग में गुरूवार और शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की छुट्टी रहेगी वहीं, समस्त कार्मिक अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। वहीं केदारनाथ धाम की यात्रा पर तैनात पुलिसकर्मियों और एसटीआरएफ की टीम को भी अलर्ट किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!