Airtel और Jio के बाद BSNL ने भी की 5G सर्विस शुरू करने की घोषणा

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (बीएसएनएल) ने भी जियो और एयरटेल के बाद 5जी रोलआउट करने की घोषणा कर दी है, जिसके लिए BSNL यूजर्स को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 के दौरान बीएसएनएल के 5G रोल आउट से जुड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कंपनी अगले साल 15 अगस्त से भारत में अपनी 5जी सर्विस शुरू करने जा रही है।





बजट फ्रेंडली होगी BSNL की 5G सर्विस
इसके अलावा, टेलीकॉम मिनिस्टर कहा कि आने वाले 6 महीनों में देश के 200 शहरों में 5जी सर्विस उपलब्ध करा दी जाएंगी. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले कुछ सालों में भारत के 80 से 90 प्रतिशत हिस्से में 5जी सर्विस को पहुंचा दिया जाए. साथ ही उन्होंने ये भरोसा दिलाया कि BSNL की 5जी सर्विस यूजर्स के लिए बजट-फ्रेंडली होने वाली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल (BSNL) की 5जी सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी रूप से विकसित किए गए तकनीक पर आधारित होगी और एयरटेल और जियो के साथ इसकी टक्कर होने का अनुमान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!