यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में किया सरेंडर, 25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। शुक्रवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह शुक्रवार को देहरादून पहुंचा और सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद बॉबी कटारिया को जमानत मिल गई। कोर्ट ने आरोपित को 25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर छोड़ा है। सड़क पर शराब पीने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने आखिरकार नाटकीय ढंग से शुक्रवार को देहरादून की एसीजेएम संजय सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया है। कैंट कोतवाली में बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, तब से वह फरार चल रहा था।कुछ दिन पूर्व आरोपित ने दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां उसे देहरादून लाने के लिए कैंट कोतवाली पुलिस ने बी वारंट हासिल किया था, लेकिन उसे वारंट पर नहीं लाया जा सका। लिहाजा गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने खुद ही सरेंडर कर दिया।

मामले में पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर चुकी है। दिल्ली और देहरादून पुलिस के अपराधी बॉबी कटारिया ने पिछले दिनों दिल्ली के पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। 28 सितंबर को बाबी कटारिया को दिल्ली कोर्ट से जमानत मिली।एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक, बाबी कटारिया के अधिवक्ता ने एक अक्टूबर को दिल्ली कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। वहीं आरोपित उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल कर चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!