इंदौर में राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी,धमकी भरा पत्र मिलने से मचा हड़कंप

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी से जिला और पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुटी गई है।

तहसील इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्र छोड़ दिया था जिसे मिठाई की दुकान संचालक ने पुलिस के हवाले किया। पत्र में इंदौर के खालसा कॉलेज में भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी के रुकने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

दरअसल पत्र किसने लिखा है कौन रखकर गया है इसकी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 24 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी बुरहानपुर होते हुए इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। जिसका कुछ दिन पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दौरा भी किया था। अब पूरे मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और आरएलबीडी के कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के हवाले से जूनी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच पत्र लिखने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!