चन्द्रमणि पार्षद ने ई-रिक्शा संचालकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में दिया ज्ञापन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सोमवार को चंद्रमणि वार्ड के ई-रिक्शा संचालकों द्वारा क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में उप जिलाधिकारी श्रीमती कुसुम चौहान को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से बुटोला ने बताया कि चंद्रबानी चौक से भूतो वाला चोयला पटियाला मार्ग पर लगभग 45 ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। सभी ई रिक्शा संचालक चंद्रबनी के ही निवासी हैं। चंद्रमणि चौक में इनको मैजिक संचालकों द्वारा व आर्मी के जवानों द्वारा खड़े होने से मना किया जा रहा है। कई बार इनके साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट भी की गई है पुलिस प्रशासन को भी इसकी शिकायत पूर्व में की जा चुकी है। मगर इस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। जिसके बाद आज ज्ञापन देकर जिलाधिकारी महोदय से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रमुख मांग

सभी ई-रिक्शा संचालकों को चंद्रमणि चौक से ग्राम चोयला भूततोवाला वाला पटिटयोवाला मार्ग पर चलने की अनुमति दी जाए और परेशान करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। जिससे इनकी आजीविका भी चल सके अन्यथा कार्रवाई ना होने पर सभी रिक्शा संचालक परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं को रखेंगे। इस अवसर पर अनिल ढकाल, जितेंद्र पटेल, अशोक कुमार, करमजीत प्रजापति, राकेश कुमार, राजन पाल, महेश चंद, मनीष कुमार, मुन्ना पटेल, संजय, अमन सहित कई अन्य ई-रिक्शा संचालक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!