SSP से मिले प्रीतम सिंह, कांग्रेस पार्षद पर हमला करने वालों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कांग्रेस पार्टी की नगर निगम पार्षद कोमल वोहरा पर हमले के खिलाफ प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने एसएसपी को बताया कि बल्लूपुर वार्ड से कांग्रेस ‘पार्षद’ श्रीमती कोमल वोहरा एवं उनके पति कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा के साथ कुछ दिन पूर्व प्रदेश के बाहरी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता व मारपीट के मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

सम्बंधित पुलिस थाने द्वारा मामले की जांच में कोताही बरतने तथा दो दिन बाद क्रॉस एफआईआर दर्ज किये जाने पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए प्रकरण में न्यायोचित कार्यवाई किये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किये जाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, निगम पार्षद‌ रमेश कुमार मंगू, श्रीमती रीता रानी, श्रीमती संगीता गुप्ता, आनन्द त्यागी, श्रीमती मीना रावत, अनुराग गुप्ता, अनूप कपूर, प्रवेश त्यागी, अजय सिंह, भरत शर्मा, नागेश रतूड़ी, राकेश पंवार, अजय बेनवाल के साथ ही अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!