ऋषिकेश मे साईं घाट के पास डूबे युवक और युवती, SDRF ने युवती को बचाया युवक की तलाश जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश स्थित निम बीच के पास एक युवक और युवती डूब गए। एक का रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। होटल H-7 के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई कि नीम बीच व साई घाट के बीच पांडव पत्थर के समीप एक युवक व युवती नदी में डूब गए हैं।


सूचना प्राप्त होते ही जल पुलिस व SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। डूबने वाले दोनों लोगो मे से एक युवती को रेस्क्यू कर लिया गया। जबकि दूसरा युवक नदी में लापता हो गया। SDRF टीम द्वारा उस युवक की खोजबीन की जा रही है। रेस्क्यू की गई लड़की का नाम भूमिका जोतवानी (26) पुत्र स्वर्गीय नरेश जोतवाणी निवासी कृष्णा नगर रॉयल काशल, लखनऊ बताया गया है। वहीं महेश त्रिपाठी (28) पुत्र ओम प्रकाश त्रिपाठी निवासी त्रिवेणी नगर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास थाना हजरतगंज लखनऊ लापता है। एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!