उत्तराखण्ड : डीजीपी का बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने पर चार उपनिरीक्षक सस्पेंड

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 16 फरवरी को ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक लंबित रखने का मामला सामने आया, जिसकी जांच डीजीपी ने एसपी क्राइम ऊधमसिंह नगर को सौंपी थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर डीजीपी ने पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज को चार उप निरीक्षकों अम्बीराम आर्य, उमेश रजवार, दिनेश परिहार और हरविंदर कुमार को उधमसिंहनगर जनपद से दूरस्थ स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

बताया गया है कि गत दिवस थाना रूद्रपुर का वार्षिक निरीक्षण करने करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने पाया था कि यहां शिकायती प्रार्थना पत्र को अनावश्यक रूप से लंबित किया हुआ था। जिसकी जांच उन्होंने उधमसिंह नगर के पुलिस अधीक्षक अपराध को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर पुलिस महानिदेशक ने यह कार्यवाही की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!