CWC: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे सकते हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका

MS Malik
By
2 Min Read

पांच राज्यों के चुनावों में मिली करारी हार पर CWC की बैठक में बड़े फैसले के मिले संकेत

नई दिल्ली। ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की जारी बैठक में गांधी परिवार आज बड़ा फैसला ले सकता है जिसमें इस्तीफा देने के कयास लगाए जा रहे है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

माना जा रहा है कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। आज रविवार को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में चल रही कांग्रेस की बैठक में कुछ बड़ा होने वाला है। पार्टी की शर्मनाक हार के बाद गांधी परिवार द्वारा चौंकाने वाला फैसला ले सकता है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभियान का नेतृत्व किया था लेकिन इस बार भी कांग्रेस की झोली खाली रही। यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी पद छोड़ने की पेशकश कर रहे हैं।

दोनों नेताओं ने 2014 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पद छोड़ने की पेशकश की थी और इसे सीडब्ल्यूसी ने खारिज कर दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!