flight में महिला के ऊपर पेशाब करने वाला शंकर मिश्रा गिरफ्तार, कंपनी ने भी नौकरी से निकाला

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। पिछले वर्ष नवंबर में न्यूयॉर्क से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से पकड़ा गया है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मिश्रा एक इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था। इस मामले के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।

पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा के पिता को भी नोटिस दिया है। वो कह रहे हैं कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप फर्जी हैं। आरोपी के पिता श्याम मित्रा ने कहा कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। पीड़ित ने मुआवजा मांगा था, हमने वो भी दे दिया फिर पता नहीं क्या हुआ। शायद महिला की मांग कुछ और रही होगी जो पूरी नहीं हो सकी, इसीलिए वह नाराज है। मुमकिन है कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए ऐसा किया जा रहा हो।

श्याम ने बताया कि शंकर थका हुआ था। वह दो दिनों से सोया नहीं था। फ्लाइट में उसे ड्रिंक दी गई थी, जिसे पीकर वह सो गया। जब वह जागा तो एयरलाइन स्टाफ ने उससे पूछताछ की। मेरा बेटा सभ्य है और ऐसा कुछ नहीं कर सकता।उधर, पुलिस ने एअर इंडिया के स्टाफ को शनिवार सुबह 10.30 बजे के लिए दूसरा समन जारी किया है। पहले दिल्ली पुलिस ने विमान के स्टाफ को शुक्रवार के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन फ्लाइट का स्टाफ हाजिर नहीं हुआ।

एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!