IPL सीजन शुरू होने से पहले वार्नर का दावा, हैदराबाद की टीम बनेगी विजेता

MS Malik
By
2 Min Read

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने बड़ा खुलासा किया है. डेविड वार्नर ने दावा किया कि वह इस साल हैदराबाद को विजेता बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, ”सनराइजर्स हैदराबाद एक शानदार टीम है. फैंस, स्टाफ, प्लेयर और ग्राउंड स्टाफ हैदराबाद के पास सब कुछ बेहतरीन है. मैं अगले सीजन में टीम को विजेता बनाने की तरफ देख रहा हूं।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आयोजन अप्रैल-मई में होगा. सीजन शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने अपनी कमर कस ली है. सोशल मीडिया के जरिए डेविड वार्नर ने संदेश देने की कोशिश की है कि वह अगले सीजन में टीम को विजेता बनाने में को कसर नहीं रहने देंगे।

ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं वार्नर
34 साल के डेविड वार्नर की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2016 में आरसीबी को 8 रन से हराकर विजेता बनी थी. पिछले साल डेविड वार्नर को दोबारा टीम की कमान दी गई है. वार्नर की टीम पिछले सीजन में हालांकि अपने अनुभवी खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से संघर्ष करती हुई नज़र आई।

बता दें कि सनराइर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर फिलहाल अपनी ग्रोइन इंजरी से उबर रहे हैं. वार्नर को पिछले साल इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में यह चोट लगी थी. वार्नर का कहना है कि इस चोट को पूरी तरह से ठीक होने में 6 महीने भी लग सकते हैं. वार्नर हालांकि 4 मार्च को घरेलू क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!