Job vacancy: स्वास्थ्य विभाग में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की चाह रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। विभाग में एनएचएम के तहत सौ से ज्यादा हेल्थ वर्करों की भर्ती निकली है। ये भर्ती एएनएम, नर्सिंग स्टाफ और लैब तकनीशियन समेत तमाम पदों पर निकल रही है। ये भर्ती आउटसोर्स एजेंसी द्वारा की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने सब सेंटरों के लिए 21 एएनएम, विभिन्न वार्ड, आईसीयू, नीकू, एसएनसीयू, पीएचसी, सीएचसी, आरबीएसके और एनएसडी के लिए 21नर्सिंग स्टाफ, छह मल्टी रिहेबिलिटेशन वर्कर, चार टीबीएचवी, दो सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, एक सीपीएचसी डिस्ट्रिक्ट सुपरवाइजर, एक सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर, एक आरबीएसके डिस्ट्रिक्ट लेवल मैनेजर, 14 लैब ब्लॉक प्रोग्रा काउंसलर अकाउंटेंट, एएनएम, नर्सिंग स्टाफ और लैब तकनीशियन समेत तमाम पदों पर भर्ती निकली है।

बताया जा रहा है कि इसमें ऑर्डिनेटर, चार डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर, एक फील्ड असिस्टेंट, एक फैमिली काउंसलर, एक डेंटल सर्जन, एक ओटी तकनीशियन, एक प्रोग्राम ऑफिसर, एक वीबीडी कंसलटेंट, एक आरबीएस के फार्मासिस्ट की भी भर्ती होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आउटसोर्स एजेंसी की साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!