MCD की बिल्डिंग का शिलान्यास, समाज की जिम्मेदार शख्सियतें रही मौजूद

MS Malik
By
5 Min Read

रुड़की में माईनारिटी कैरियर ड्रीम ट्रस्ट द्वारा एमसीडी कैरियर एडं गाईडेंस सेंटर की संग-ए- बुनियाद उलेमाओं ने रखी,भव्य कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

आरिफ नियाज़ी
रूड़की। रुड़की में एमसीडी ट्रस्ट की बिल्डिंग का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम समाज की ज़िम्मेदार शख्सियतों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट का यह सेंटर होनहार प्रतिभावान और गरीब छात्रों को उनके कैरियर का चयन करने में वर्ष 2018 से अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। अभी तक दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं का सरकारी नौकरी में इस सेंटर से चयन हो चुका है। इस काम को और आगे बढ़ाने के लिए आज एमसीडी कैरियर एडं गाईडेंस सेंटर की बिल्डिंग की संगे बुनियाद ग्रीन पार्क कालोनी, रूडकी मे शहर के उलेमाओं एवं गणमान्यों द्वारा रखी गयी। जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। एमसीडी का प्रयास है कि जिन बच्चों को पढ़ लिखकर भी नौकरी नहीं मिल पाती या ऐसे बच्चे जोकि अपने कैरियर को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पाते तो ऐसे बच्चों को हुनरमंद बनाना और स्वरोजगार स्थापित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़े करना भी एमसीडी का खास मकसद है।

रामपुर के ताज वैडिंग प्वाइंट में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उलेमाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावते कुराने पाक की नाते पाक से हुआ। इसके बाद कार्यक्रम का आगाज़ मौलाना इलियास, मुफ्ती सलीम और मौलाना अरशद कासमी ने किया। इस दौरान मुफ्ती सलीम ने आधुनिक तालीम पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कोई भी समाज बिना तालीम के आगे नहीं बढ़ सकता इसलिए सबसे पहले अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं ताकि समाज को वह नई रोशनी दे सकें और अपने मुल्क की तरक्की में अहम योगदान दें सकें।

मक्स रैमेडीज के डायरेक्टर डॉ मातिउल्लाह मजीद ने कहा कि एमसीडी बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है जिसके लिए उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है एमसीडी ट्रस्ट आने वाले समय में और बेहतर कार्य करे इसके लिए लोगों को आगे आना होगा और शिक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा की सबसे पहले किसी भी परिवार की खुशहाली के लिए तालीम बेहद जरूरी है।

प्रमुख समाजसेवी डॉ इरशाद मसूद ने कहा की आज उन्हे बेहद खुशी है की एमसीडी ट्रस्ट रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध करा रही है जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। उन्हें खुशी है कि मुस्लिम समाज के बच्चे आज हर फील्ड में देश और अपने समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालीम के बिना कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को भी संजीदगी से सोचना होगा।

एमसीडी ट्रस्ट के अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि एमसीडी की कोशिश से आज गरीब परिवारों के बच्चे भी अच्छी तालीम हासिल कर बेहतर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। अब एमसीडी की बिल्डिंग बनने से समाज के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की एमसीडी के तमाम फैकल्टी और स्टाफ को वह इस उपलब्धि पर बधाई देना चाहते हैं।

डॉ अदनान मसूद ने कहा की तालीम पाकर जरूरी नहीं है की अच्छी नौकरी मिले, समाज में रहने और समाज को आगे बढ़ाने के लिए भी तालीम बेहद जरूरी है। इस मौके पर एडवोकेट समी, अली मुर्तज़ा, पूर्व बैंक मैनेजर राशिद अली, ठेकेदार इकबाल, एडवोकेट ज़कवान, प्रो शहराज़, इंजीनियर वसीम अहमद, आर्किटेक्ट शाहबान, डॉ इरफानुल हक, इंजीनियर वाजिद अली, इंजीनियर अकरम, इंजीनियर सय्यद तौकीर, इंजीनियर मजाहिर हुसैन, रियासत अली आदि ने भी तालीम को लेकर अपने विचार रखे। इस मौके पर एमसीडी के चयनित बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। चयनित छात्रों द्वारा नये छात्रों को स्नातक प्रथम वर्ष से ही एमसीडी सेंटर से मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!