Privacy Policy को लेकर बैकफुट पर Whatsapp, कंपनी बोली- नहीं लेंगे आपका डेटा

MS Malik
By
2 Min Read

अभी कुछ दिनों से खबर में WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी बातें सामने आईं थीं. वहीँ अब WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर अभी भी ज्यादातर लोग कंफ्यूज है. खबर यह थी की WhatsApp आपकी प्राइवेट जानकारियां Facebook और Instagram के साथ शेयर करेगा. जिसके विरोध में कई लोगों ने ऐसा न करने की मांग की थी. वहीँ अब कंपनी ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कौन सी जानकारियों को नहीं लिया जाएगा।

मैसेज और कॉल्स रहेंगे प्राइवेट
WhatsApp ने जारी बयान में कहा है कि ऐप यूजर्स के प्राइवेट मैसेज का डेटा नहीं लेगी. कंपनी ने साफ किया है कि आम लोगों के प्राइवेट कॉल्स का डेटा भी नहीं लिया जाएगा।

WhatsApp यूजर्स के Logs अपने पास नहीं रखेगी
मैसेजिंग ऐप ने यूजर्स को बताया है कि किसी भी यूजर के कॉल्स या मैसेज का Logs अपने पास नहीं रखती. यानी इस पर निगरानी नहीं होगी।

लोकेशन हमेशा रहेगी प्राइवेट
इस नई प्राइवेसी पॉलिसी में WhatsApp हर यूजर के लोकेशन का डेटा लेकर Facebook से शेयर करेगी. लेकिन अब कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि WhatsApp यूजर्स के किसी लोकेशन का डेटा फेसबुक से साथ शेयर नहीं किया जाएगा।

Contact list नहीं करेगें शेयर
कंपनी ने साफ किया है कि आपके मोबाइल में मौजूद Contact List को फेसबुक के साथ शेयर नहीं किया जाएगा. ये हमेशा प्राइवेट ही रहेंगे।

WhatsApp Groups रहेगा हमेशा प्राइवेट-
कंपनी ने सफाई दी है कि WhatsApp में मौजूदा Groups के चैट्स और जानकारियां प्राइवेट ही रहेंगे. कंपनी निजी ग्रुप्स की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करेगी।

WhatsApp Business अकाउंट के लिए हैं नए नियम-
लोगों के विरोध के बाद कंपनी ने साफ कर दिया है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी का सीधा संबध WhatsApp बिजनेस अकाउंट्स से है. बिजनेस अकाउंट्स को बेहतर माहौल देने और उनके प्रसार के लिए ही नई पॉलिसी में कुछ बदलाव किए गए हैं। WhatsApp के नए नियमों को प्राइवेट अकाउंट के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!