UP में सिपाही के 81 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन 

2

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। योगी सरकार ने 81 हजार सिपाही भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके तहत 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया हो और जिनका स्कोर कार्ड जारी किया गया हो।
जानकारी के अनुसार, पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

100 अंकों की होगी मुख्य परीक्षा
आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
इतिहास
भूगोल
राजनीति
सामान्य विज्ञान
समसामयिक घटनाएं
उत्तर प्रदेश की आबकारी नीतियां
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की मूल अवधारणाएं
उत्तर प्रदेश से जुड़ा सामान्य ज्ञान
परीक्षा के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

81 हजार से अधिक पदों पर होगी पुलिस भर्ती
इससे पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान प्रदेश में 81,000 से अधिक पुलिस पदों को भरने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार पूरा किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चयन प्रक्रिया आरक्षण व्यवस्था और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपन्न की जाए।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर
प्रदेश सरकार की इस पहल को युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर माना जा रहा है। 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका साबित हो सकती है। वहीं पीईटी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले समय में भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना और आवेदन की तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कि जाएगी।