24 पहुंची कासगंज हादसे में मरने वालों की संख्या

MS Malik
By
2 Min Read

मरने वालों में 13 महिलाएं, 10 बच्चे और 1 पुरुष शामिल है,

8 लोगों का अभी भी जारी है उपचार,

गंगा स्नान करने जा रहे थे सभी श्रद्धालु,

बेरिंग टूटने से तालाब में पलटी थी ट्रैक्टर-ट्राली।।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे श्रद्धालुओं के लिए तालाब ही जलसमाधि बन गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब तालाब में गिरी तो चीखों के शोर से लोग दहल गए। राहगीरों की भीड़ जमा हुई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एक-एक कर तालाब से लोगों को निकालना शुरू किया गया। महिलाओं और बच्चों की लाशें जब निकलीं तो रेस्क्यू कर रहे मददगारों के पैर भी कांप गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में लोगों को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सात बच्चों और आठ महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अपरा तफरी और चीख पुकार मची है। आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया है। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालु एटा जिले के कहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!