आधुनिक सुविधाओं से लेस जय सिद्धार्थ अस्पताल का उद्घाटन

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में आधुनिक तकनीकों से लैंस जय सिद्धार्थ अस्पताल खुला है। जिसमें स्पेशलिस्ट डॉ से किफायती दरों और फ्री में भी इलाज करवाया जा सकता है। अस्पताल ने नवमी पूजन के पावन अवसर पर मरीजों, कर्मचारियों और समग्र स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद हेतु पूजा और उसके बाद दोपहर के भोजन का आयोजन किया।

आधुनिक सुविधाओं से लेस 115 बेड का अस्पताल

अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत ने मीडिया से अस्पताल के सेवाओं, अपने मिशन और उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं और किफायती देखभाल प्रदान करना है। अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लेस 115 बेड का है, जिसमें गायनी से लेकर आईसीयू तक की सुविधाएं हैं। यहां डायलिसिस की भी सुविधाएं हैं और स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स तैनात हैं।

अस्पताल की विशेषताएं

– *आधुनिक ऑपरेशन थिएटर*: अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर हैं, जहां सर्जरी और अन्य ऑपरेशन किए जा सकते हैं।
– *आईसीयू और आईसीसीयू*: अस्पताल में आईसीयू और आईसीसीयू हैं, जहां गंभीर मरीजों का इलाज किया जा सकता है।
– *डायलिसिस यूनिट*: अस्पताल में डायलिसिस यूनिट है, जहां मरीजों को डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाती है।
– *स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स*: अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स तैनात हैं, जो मरीजों का इलाज करते हैं।

जय सिद्धार्थ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ कुमार प्रशान्त ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है जो भारत के किसी भी व्यक्ति के लिए वहनीय हो। हम मानवता की सेवा के लिए सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य गुणवत्ता के क्षेत्र में एक मानक के रूप में विकसित होना तथा सभी के लिए एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवा समाधान उपलब्ध कराना है।

आयुष्मान और अन्य टीपीए कंपनियों के साथ सूचीबद्ध

डॉ कुमार प्रशान्त ने कहा कि अस्पताल आयुष्मान, गोल्डन कार्ड और कई अन्य टीपीए कंपनियों के साथ सूचीबद्ध है। जिससे गरीब भी इस अस्पताल में फ्री में इलाज करवा सकते हैं। लोगों को यहां हर प्रकार की सुविधा मिलेगी।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा, “जय सिद्धार्थ अस्पताल देहरादून के लिए एक वरदान है। इस अस्पताल में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं और किफायती दरों पर इलाज मिलेगा। मैं अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत और उनकी टीम को बधाई देता हूं।” इस दौरान हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्यालापुर हरिद्वार विधायक रवि बहादुर, उमेश शर्मा (काऊ) रायपुर देहरादून विधायक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और अतिथि उपस्थित थे। सभी ने अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत को बधाई दी और अस्पताल के उद्देश्य और मिशन की सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!