अंबेहटा। कस्बे के वरिष्ठ सपा नेता नगर पंचायत चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुके एडवोकेट नईम अहमद ने आसिफ रशीद को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी और जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने नवनियुक्त सपा नगर अध्यक्ष आसिफ रशीद को मुबारकबाद दी और कहा कि आसिफ रशीद के नगर अध्यक्ष बनाए जाने से कस्बे में पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता आसिफ रशीद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। सपा कार्यकर्ता समाजसेवी अब्दुल सत्तार, नाजर अली, मुनफेत भाई, राशिद कुरेशी ,मुर्तजा कुरेशी सैय्यद आबिद साहब, जत्तिराम जी,मेहरबान जी,सभासद सलीम अहमद,जावेद गाड़ा,चांद हुसैन गाड़ा,मुन्तजिर आदि पार्टी का आभार जताया।
Related News