उत्तरकाशी बवाल में आठ नामजद समेत 208 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

नामजद आरोपियों में जितेंद्र चौहान, सोनू नेगी, सूरज डबराल, कुलवीर राणा, सुशील शर्मा, गौतम रावत, आलोक रावत और सचेंद्र परमार के नाम शामिल हैं

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्र में कल गुरुवार को हुए बवाल पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 208 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से 8 नामजद और 200 अज्ञात हैं। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत आसपास के शहरों में कल के बवाल के बाद आज बाजार बंद रहा, साथ ही प्रशासन ने भी शहर में धारा 163 लगा कर रखी है। सभी 208 लोगों के खिलाफ उत्तरकाशी नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों के नाम जितेंद्र चौहान, सोनू नेगी, सूरज डबराल, कुलवीर राणा, सुशील शर्मा, गौतम रावत, आलोक रावत और सचेंद्र परमार है। इसके अलावा 200 लोग अज्ञात हैं। सभी के खिलाफ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से गाली- गलौच, धक्का-मुक्की और अभद्रता करना, चोट पहुंचाना, पुलिस बैरियर और रस्सी को क्षतिग्रस्त करना, धार्मिक भावना भड़काने सहित अन्य नुकसान पहुंचाने व शांति व्यवस्था के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

कल हुए बवाल के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उत्तरकाशी बाजार में फ्लैग मार्च निकाला और व्यापारियों से दुकानें खोलने का आह्वान किया, साथ ही धार्मिक भावनाओं के भड़काने वालों को हिदायत भी दी। पुलिस अधिकारियों द्वारा बाज़ार खोलने के आह्वान पर व्यापारियों ने त्यौहारों को देखते हुए फ़िलहाल अपने अपने प्रतिष्ठान खोल दिये। गुरुवार को हिन्दू संगठन द्वारा निकाली जा रही रैली के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ था जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी-चार्ज किया था. इस दौरान कई पुलिसकर्मी और कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए. उत्तरकाशी एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल शहर का माहौल शांत है. सुरक्षा की दृष्टि से बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!