उत्तराखंड: STF ने दबोचा 25 हजार रुपए का फरार इनामी जालसाज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। रेलवे विभाग में नौकरी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी बिहार के चैनपुर थाना क्षेत्र से की गई है। बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी के ऊपर 25000रु. का ईनाम घोषित किया गया था। ईनाम घोषित होने के बाद से वह बिहार व पंजाब में छिपकर रहा था। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मु0 आरक्षी रियाज अख्तर की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा पिछले कई दिनों से उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे परन्तु ईनामी बार-बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था और मोबाइल नम्बर भी बदल रहा था। लेकिन पिछले कई दिनों से उसकी लोकेशन बिहार के सिवान जिले में आने पर एक टीम गिरफ्तारी हेतु बिहार के लिए रवाना की गयी थी टीम द्वारा कल इस ईनामी अपराधी को सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड के जरिये लाकर कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल किया गया है। गिरफ्तार अपराधी एक पेशेवर व शातिर ठग है जिसके द्वारा वर्ष 2010 में रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने की एवज में कई लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी व धोखाधड़ी की थी जिस पर मुकदमा कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत है। उक्त मामले की विवेचना राज्य की सीबीसीआईडी शाखा द्वारा की गयी थी। रुद्रपुर न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु स्थायी वांरट जारी किया गया था जिसपर दिनाँक 02 फरवरी 2023 को जनपद ऊधमसिंह नगर से उसपर 25000 का ईनाम घोषित किया गया । उत्तराखण्ड एसटीएफ का ईनामी अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!