उत्तराखंड: पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो दलालों समेत 5 गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हरिद्वार जिले की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सूचना पर क्षेत्र की पॉश कॉलोनी जर्स कन्ट्री में चल रहे देह व्यापार में 3 युवतियों को पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया। साथ ही 2 दलालो समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में पुलिस द्वारा कॉलोनी के फ्लैट में छापा मारकर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के फ्लैट में किराएदारों द्वारा देह व्यापार के लिए लाई गई युवतियों को छुड़ाते हुए 2 दलालों ओर 3 स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया की सूचनाएं मिल रही थी कि जर्स कंट्री के फ्लैट नंबर G 515 में कुछ अवैध गतिविधियां चल रही हैं जिसके चलते ज्वालापुर पुलिस द्वारा फ्लैट पर छापेमारी की कार्रवाई की गई जहाँ से देह व्यापार के लिए लाई गई 3 युवतियों को छुड़ाया गया है साथ ही दो दलालों और तीन स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहन छानबीन की जा रही है और पकड़े गए दलालो की आपराधिक इतिहास व खगाला जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!