उत्तराखंड : प्रदेश में एक और दुखद हादसा, मकान गिरने से दो मासूमों की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। रुद्रप्रयाग जनपद में शुक्रवार को हुए लैंडस्लाइड में करीब 20 लोग लापता हो गए थे, जिनमें अभी केवल 4 लोगों के शव बरामद हो पाए हैं।

वहीं टिहरी गढ़वाल में बारिश एक परिवार पर काल बनकर बरसी। भारी बारिश की वजह से तहसील धनोल्टी क्षेत्रांतर्गत एक मकान की दीवार ढह गई, जिससे घर के अंदर सो रहे दो बच्चों की मलबे में दबने से मौत हो गई। जनपद टिहरी के सकलाना पट्टी में मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो भाई-बहिनों की मलबे से दबकर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शव निकाले।

पुलिस के मुताबिक आज 06 अगस्त 2023 को प्रातः डीडीएमओ टिहरी द्वारा बताया गया कि मरोड़ा पुल, सकलाना पट्टी में मलवा आने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें एक बालक व बालिका दबे हुए है। सकलाना पट्टी के ऊपर बादल फटने की आशंका पर एसडीआरएफ टीम को सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पहुँचने हेतु सूचित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!