उत्तराखंड: भाजपा मंडल महामंत्री के हत्यारों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया घटना का खुलासा

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। उधमसिंह नगर की एसओजी टीम और पुलिस ने शांतिपुरी में बीजेपी के मंडल महामंत्री की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने रुद्रपुर के पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए बताया कि बीती 14 मई को पंतनगर क्षेत्र के शांतिपूरी नंबर 3 में संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया था और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी।

क्या है पूरा मामला
पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी ललित सिंह मेहता और उसके भाई दीपक सिंह मेहता साथ ही उसके पिता मोहन सिंह मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि 14 मई को दीपक मेहता और मोहन मेहता का विवाद खनन को लेकर संदीप कार्की के साथ झगड़ा हो गया था. इसी दौरान दोनों पिता-पुत्र ने ललित मेहता को फोन कर मौके पर बुला लिया था और ललित मेहता मौके पर पिस्टल लेकर पहुंच गया था. जिसके बाद ललित मेहता ने संदीप कार्की के सीने में पिस्टल से गोली मार दी थी. जिसके बाद संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। संदीप को उपचार के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

मामले में तीन गिरफ्तार
घटना के बाद संदीप के भाई किशन सिंह ने पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसओजी की टीम ने गोली मारने वाले मुख्य आरोपी ललित मेहता और उसके भाई दीपक मेहता को नगला बाईपास लालकुआं रोड से गिरफ्तार किया है तो वहीं पुलिस ने मोहन मेहता को लालकुआं रोड मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस ने ललित मेहता के पास से घटना में इस्तेमाल की गई 32 बोर की एक पिस्टल एक जिंदा कारतूस और एक 32 बोर का खाली खोखा सहित क्रेटा कार भी बरामद की है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!