उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए आधा दर्जन निर्णय, शासकीय प्रवक्ता ने दी जानकरी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मंगलवार को आहूत मंत्रीमण्डल में लिये गये निर्णयों की जानकारी बैठक संपन्न होने के बाद शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने मीडिया के साथ साझा की।

  1. मंत्रीपरिषद् की बैठक में, हरिद्वार कुंभ मेला-2021 के सम्बन्ध में एस.ओ.पी के क्रियान्वयन, मा0 उच्च न्यायालय के आदेश को लेकर चर्चा के दौरान यह निर्णय किया गया कि इस सम्बन्ध में मा0 मुख्यमंत्री अखाड़ा परिषद् से वार्ता करने के बाद अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे।
  2. स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाई गई जिलाधिकारी के अधीन बनायी जिला स्तरीय समिति, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन(डी0डब्ल्यू0एस0एम) के पुनर्गठन के सम्बन्ध में, सदस्य के सम्बन्ध में निर्णय किया गया है कि अब सांसद या भारत सरकार के मंत्री के नामित सदस्य और विधायक या मंत्री के नामित सदस्य भी सदस्य बन सकेंगे।
  3. जल जीवन मिशन के ढांचा को स्वीकृत करते हुए 97 पदों पर सहमति दी गई।
  4. उत्तराखण्ड अग्निशमन आपात सेवा अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारी सेवा(संसोधन) नियमावली, 2021 प्रख्यापन के सम्बन्ध में अगली कैबिनेट में निर्णया लिया जाएगा।
  5. उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक और निरीक्षक(नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा(संशोधन) नियमावली, 2021 प्रख्यापन के अंतर्गत प्रमोशन के सम्बन्ध में नियमावली प्रख्यापित की गई।
  6. चतुर्थ विधानसभा के वर्ष 2021 का प्रथम सत्र आहूत किये जाने के सम्बन्ध में निर्णय किया गया कि आगामी 01 मार्च से 10 मार्च तक सत्र की अवधि होगी। 04 मार्च को बजट का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!