उत्तराखंड में 100 यूनिट तक बिजली फ्री, हरक सिंह रावत का बडा ऐलान

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने मंत्री बनने के बाद पहली बार विभाग की बैठक ली। ऊर्जा मंत्री ने निशुल्क बिजली देने का ऐलान किया है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि, यदि प्रति परिवार महीने में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करता है, तो उसे बिजली का बिल नहीं भरना होगा।

वहीं 100 से 200 यूनिट के बीच यदि कोई परिवार बिजली खर्च करता है तो उसे 50% बिजली के दाम अदा करने होंगे। हरक सिंह रावत का कहना है कि, 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले 8 लाख उपभोक्ताओं को इससे सीधा फायदा होगा। जिससे प्रदेश के गरीब परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। हरक सिंह रावत ने कहा कि, जल्द ही कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव आ जाएगा। जिसके बाद निशुल्क बिजली मिलना शुरू हो जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!