उत्तराखंड: समीक्षा आधिकारी के पदों पर भर्ती, 19 सितंबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग में समूह ‘ख’ के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी के रिक्त 02 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन संख्या- A-3/05/E- 3/DR(RO)/2019-20 दिनांक 30 अगस्त, 2024 प्रकाशित किया गया है। उक्त विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक अर्हता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से प्रश्नगत पदों हेतु दिनांक 30 अगस्त, 2024 से दिनांक 19 सितम्बर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमांत्रित किये जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् हैः-

  1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 30 अगस्त, 2024
  2. ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि- 19 सितम्बर, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) 3. शुल्क जमा करने के अंतिम तिथि- 19 सितम्बर, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
  3. ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की तिथि 21 सितम्बर, 2024 से 30 सितम्बर 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे) तक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!