उत्तराखण्ड : फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में नगर निगम पार्षद, नोटरी समेत तीन के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हल्द्वानी में फर्जी प्रमाणपत्र बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें नगर निगम के एक पार्षद, सीएससी संचालक और हल्द्वानी तहसील के एक नोटरी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार तल्ली बमोरी नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी भास्कर चंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि नगर निगम हल्द्वानी के पार्षद रवि जोशी, खानचंद्र मार्केट के एक सीएससी संचालक विजय शर्मा तथा तहसील हल्द्वानी के नोटरी यूसी तिवारी तथा कुछ अन्य लोगों ने उसकी माँ के नाम से फर्जी शपथपत्र तथा आवेदन पत्र व फर्जी उत्तरजीवी प्रमाण पत्र गत वर्ष 22 फरवरी को बनाया। इस फर्जी उत्तरजीवी प्रमाण पत्र से उसका नाम गायब कर दिया।

भास्कर ने पुलिस को बताया कि, सीएससी संचालक विजय शर्मा की आडियो रिकाडिंग उसके पास है। जिसमें वह कह रहा है कि, फर्जी शपथ पत्र उसके दुकान में काम करने वाले नौकर ने बनाया है। उसी के दस्तावेजों में साइन हैं। मामला सामने आने के बाद नौकर फरार हो गया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर मांगे की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!