ए.वी.राजमौलि ने संभाला सहारनपुर मण्डलायुक्त का कार्यभार….

MS Malik
By
2 Min Read

सहारनपुर। 2003 बैच के आई.ए.एस अधिकारी ए.वी.राजमौलि ने आज सहारनपुर के मण्डलायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मेरा फोकस शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरी गति से आमजन तक पहुंचाना तथा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पायेदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है। ए.वी. राजामौली ने आज मण्डलायुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप में पूरा कराया जायेंगा। ज्ञातव्य है कि ए.वी.राजमौलि प्रदेश के जौनपुर जनपद से ज्वांइट मजिस्ट्रेट के रूप में वर्ष 2005 से सेवा शुरू की, फिर जौनपुर में ही मुख्य विकास अधिकारी बने,। इसके बाद वर्ष 2007 में गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बने। जिलाधिकारी के रूप में जनपद अमरोहा, मऊ, हरदोई, बिजनौर बदायूं, कानपुर देहात, बलिया में कार्य कर चुके है। श्री ए.वी.राजमौलि दो बार जनपद गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी रह चुके है।

ए.वी.राजमौलि वर्ष 2015 से इंटर स्टेट प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश राज्य में तैनात थे।
मण्डलायुक्त के कार्यभार के समय जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. एस. चनप्पा, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस.बी.सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, उप जिलाधिकारी, सदर अनिल कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, अपर आयुक्त प्रशासन डी.पी.सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!