एक और दुखद हादसा: विकासनगर आ रही यूटिलिटी खाई में गिरने से 12 की मौत, कई अन्य घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के विकासनगर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बस के खाई में गिरने से करीब 12 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल, पुलिस और एसडीआएफ की टीम राहत-बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में यूटिलिटी सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। घटना की सूचना से राजस्व और थाना पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

इससे पहले शनिवार देर रात राजधानी देहरादून में चकराता रोड पर पंडितवाडी के पास एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई एवं एक अन्य घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!