कल नही 28 नवंबर को होगी गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस की छुट्टी, संसोधित आदेश जारी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर होने वाली सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन हुआ है। अब यह छुट्टी कल बृहस्पतिवार के बजाय 28 नवंबर सोमवार को होगी। यह जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 24 नवंबर गुरूवार को होने वाली घोषित छुट्टी में संसोधन हुआ है जिसके बाद यह छुट्टी 28 नवंबर सोमवार को होगी। साथ ही जोशी ने बताया कि जिन स्थलों पर पांच दिवसीय सप्ताह रहता है वहां यह अवकाश लागू नहीं होगा।

जारी किया गया संबोधित आदेश
सन् 2022 ई० ( शक संवत् 1943 44 ) हेतु उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या-823 / xxxi (15)G / 21-74 (सा०)/2016 दिनांक 02 दिसम्बर 2021 के द्वारा अनुलग्नक-2 के कमांक-4 पर अंकित गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस दिनांक 24 नवम्बर, 2022 (बृहस्पतिवार) हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश में नियमानुसार संशोधन करते हुए गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस हेतु दिनांक 24 नवम्बर, 2022 (बृहस्पतिवार) के स्थान पर दिनांक 28 नवम्बर, 2022 (सोमवार) को प्रदेश के शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उत्तराखण्ड सचिवालय / विधान सभा और जिन कार्यालयों मैं पाँच दिवसीय सप्ताह लागू है, पर यह अवकाश लागू नही होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!