कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघर्ष समन्वय समिति ने दून में दिया धरना

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। केंद्र में मोदी सरकार की ओर से देश में तीन कृषि कानून लागू करने के विरोध में आज गांधी पार्क के समीप अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले धरना दिया गया। इस दौरान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने एक स्वर में मोदी सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी नीतियों की कडे़ शब्दों मे निन्दा की। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की ओर से संघ और आइटी सेल के माध्यम से किसान आन्दोलन को बदनाम करने की कडे शब्दों में निन्दा की। कल मंगलवार को किसान आन्दोलन के समर्थन में संघर्ष समन्वय समिति द्वारा देहरादून में तिरंगा मार्च भी निकाला जायेगा।

इस अवसर किसान सभा के महामन्त्री गंगाधर नौटियाल, कोषाध्यक्ष शिवपप्रसाद देवली, सीटू अध्यक्ष किशन गुनियाल, महामन्त्री लेखराज, बीजीवीएस के इन्देश नौटियाल, एआईएलयू के शम्भु प्रसाद ममगाई, एस एफ आई के नेता हिमांशु चौहान, बैंक यूनियन के एसएस रजवार, डिफेंस सेवानिवृत्त यूनियन से दिनेश नौटियाल, ताजवर सिंह रावत, अनिल गोस्वामी, अनन्त आकाश, यूएन बलूनी, रविन्द्र नौडियाल आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!