कैबिनेट मंत्री ने शिफन कोट के 17 परिवारों को सौंपे 21-21 हज़ार के चेक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, खादी व ग्रामोद्योग, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के गांधी चौक में शिफन कोर्ट के 17 परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक वितरित किए।

 मंत्री जोशी ने कहा कि शिफन कोट में निवास करने वाले सभी व्यक्ति अवैध रूप से रहते थे इसलिए उन्हें वहाँ से हटाया गया लेकिन मानवता के नाते जब उनके घर उजड़ गए हैं तो उन्हें आपकी सहायता प्रदान करना मेरा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इन सभी परिवारों को आवास दिए जाने के लिए जो स्थान नगर पालिका द्वारा प्रदान किया गया है, उसमें मात्र 32 आवास निर्मित हो पाएँगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का शिलान्यास 31 मार्च से पहले किया जाएगा।


 मंत्री जोशी द्वारा सभी लाभार्थियों को 21-21 हजार के चेक दिए गए। चेक प्राप्त करने वालों में रमेश प्रसाद गौड़, बालकृष्ण, शिवलाल, रमेश गोदियाल, पूसू लाल, विजय कुमार, घोड़ी लाल, कमल दास, जयपाल, मनोहर सिंह, दयाल सिंह, कुसुम बिष्ट, जयपाल सिंह, भोपाल सिंह, सत्येंद्र लाल, राजकुमार एवं रायसिंह रहे।
 इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, पुष्पा पदियार, अमित पवाँर, धर्मपाल पंवार, मुकेश धनई, सपना आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!