गणतंत्र दिवस किसी धर्म, जाति या सम्प्रदाय से न जुड़कर राष्ट्रीयता से जुड़ा है : शेख इकबाल हुसैन

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। मंगलवार को देशभर में 72 गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी देहरादून में भी अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोहिनूर आर्ट ज्वेलर्स माजरा देहरादून द्वारा भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेख इकबाल हुसैन ने कहा कि 26 जनवरी सन 1950 को हमारे देश को पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया था। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस का यह दिन किसी विशेष धर्म, जाति या संप्रदाय से न जुड़कर राष्ट्रीयता से जुड़ा है। देश का हर नागरिक गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाता है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक माहमारी के दौर में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाॅफ, शासन प्रशासन और पुलिस कर्मियों एवं समाजसेवियों ने जिस तरह से कार्य किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिल्डिंग ड्रीम्स फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ सुरभि जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज से बेटा बेटी, ऊंच-नीच, छोटे बड़े के भेदभाव को समाप्त कर ही देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखा जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दशा में भोजन की बर्बादी नहीं होनी चाहिए यदि किसी भी कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में भोजन बच जाता है तो वह बिल्डिंग ड्रीम्स फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 6399463996 पर फोन कर बचे हुए भोजन का निदान करा सकते हैं। बिल्डिंग ड्रीम्स फाउंडेशन बचे हुए भोजन को चिन्हित 21 बस्तियों में वितरित करने का कार्य करती है।

गणतंत्रत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देहरादून के समाजेवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

समाहरोह में शहीद सैनिक परिवार की सुलोचना सुन्द्रियाल, ग़रीब की मुस्कान संस्था के अध्यक्ष हर्षवर्धन छिल्लर, बिल्डिंग ड्रीम्स फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ सुरभि जायसवाल, भूखे को अन्न प्यासे को पानी मिशन के अध्यक्ष हरीश कुकरेजा, दायित्व फाउंडेशन के डायरेक्टर मोहम्मद शाहनजर, वरिष्ठ पत्रकार अफ़रोज़ खान,खुर्शीद अहमद, राव अब्दुल रहमान, हिमालय परिवार संस्था के अध्यक्ष एम.एस. मलिक को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कोहिनूर परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोहिनूर आर्ट ज्वेलर्स परिवार के एमडी शेख इकबाल हुसैन, शेख सिकंदर हुसैन, खेमराज नेगी, आलम अंसारी, अमित लाल, शकुंतला शर्मा, मसूदुद्दीन, असलम, जैनब अंसारी, फरहाना नाज, ममता मेहता, माधुरी सेमवाल, मिसेज मैनी, रामानंद राय, रमेश उपाध्याय, नंदा थापा आदि उपस्थित रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!