ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, परिसीमन की आपत्तियों पर डीएम ने की सुनवाई

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन एवं परिसीमन के लिए प्राप्त प्रस्तावों में दर्ज दावे और आपत्तियों को जिलाधिकारी श्रीमति सोनिका ने सुना। परिसीमन से संबंधित आपत्तियों के संबंध में सभी पक्षों को सुना गया। ग्रामवासियों ने क्षेत्र की समस्या से डीएम को अवगत कराया। जिलाधिकारी सोनिका ने कैंप कार्यालय में विकासखंड कालसी की ग्राम पंचायत दोऊ खेरवा, सहसपुर की छरबा, रायपुर की रैनीवाला-खैरीमानसिंह, शेरागांव-कैरवान करनपुर, सौड़ा के मजरा बनगांव, विकासखंड चकराता के राजस्व ग्राम मैपावटा के परिसीमन से संबंधित आपत्तियों को लेकर दोनों पक्षों को सुना। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीडीओ झरना कमठान, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, खंड विकास अधिकारी रायपुर अपर्णा बहुगुणा, खंड विकास अधिकारी कालसी, सहसपुर, चकराता सहित ग्राम सभाओं के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!