ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सचल चिकित्सा वाहन से कर रही शिवभक्तों की सेवा, देखें वीडियो

MS Malik
By
2 Min Read

सहारनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा एवं प्रशासनिक महामंत्री नवाजिश खान के दिशानिर्देशन में सचल चिकित्सा सेवा वाहन भोलों कि लगातार सेवा कर रहा है।

चिकित्सा वाहन 18 घंटे कावड़ियों की सेवा में उपलब्ध है। जिसमें आकस्मिक चिकित्सा की सभी दवाइयां उपलब्ध हैं।साथ ही आकस्मिक स्थिति में घायल व बीमार कांवडियों को हॉस्पिटल आदि भी इसी वाहन से भेजा जा रहा है। कांवड़ियों सहित क्षेत्र के लोगों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे चिकित्सा वाहन की जमकर की प्रशंसा।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन
द्वारा सचल चिकित्सा वाहन के खास बात यह रही कि जहां पर वाहन को रोक कर दवाई देते या पट्टी करते तो वहीं कावड़ियों की भीड़ दवाई लेने के लिए जमा हो जाती।जंगल के बीच में दवाई पाकर और मरहम पट्टी कराकर कांवड़ियों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यशाली को सराहाते हुऐ कहा कि बीच जंगल में पानी और दवाइयां का वितरण ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रयास से ही हो सका है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नकुड ब्लॉक इकाई द्वारा संचालित चिकित्सा वाहन हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने शिवालयों की ओर जा रहे भोलों की डॉक्टर दानिश खान, नितिन सैनी, अर्शी शफीक, खालिद मलिक, शमीम अली, सुमित आदि लोगों द्वारा की जा रही सेवा की हर कोई मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा है।
खालिद मलिक/ नितिन सैनी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!