चंद रुपयों के लालच में सवारियों की जान से खिलवाड़, 47 सीटर बस में 124 सवारियां, पुलिस ने सीज की बस

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। बुधवार को उत्तर प्रदेश से देहरादून आ रही एक बस को चेकिंग के लिए जब हरिद्वार पुलिस ने रोका तो उसके अंदर भारी सावरिया देखकर सभी हैरान रह गए क्योंकि 47 सीटर बस में 124 सवारियों को भरा गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले की श्यामपुर पुलिस द्वारा रूटीन चेकिंग में बस नंबर UP 22 T 9127 को चैक किया गया तो उक्त बस 32 सीट व 15 स्लीपर में पास है जिसमें कुल मिलाकर 47 सवारियां बस में परिवहन की जा सकती हैं किंतु उपरोक्त बस में 124 सवारियां मौजूद मिली। उपरोक्त बस को सीज कर थाना श्यामपुर पर दाखिल किया गया है तथा सवारी के लिए अन्य बसों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। उपरोक्त सांवरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश से देहरादून आ रही थी।

इससे पहले भी थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 28-08- 2023 को चंडीघाट पर देहरादून से लखीमपुर खीरी जा रही (प्रत्येक टिकट ₹700) बस संख्या यूपी 22 एटी 5860 को चेक किया गया था। बस 32 सीट और 15 स्लीपर, कल 47 सवारियों पर पास थी लेकिन तत्समय इसमें कुल 185 सवारियां होने पर बस को थाने लाकर सीज किया गया था एवं यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा कंपनी फोन कर तीन अतिरिक्त बसें मंगाकर उन बसों से सवारियों को उनके गंतव्य स्थल के लिए रवाना किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!